ग़ज़ल
हसरतें थी कभी साथ ही हम रहे
क्यों तभी खामखां ये गिले हो गए..
क्यों तभी खामखां ये गिले हो गए..
दूरियां हो गई हमकदम ना रहे
आज ही ये सभी फैसले हो गए..
आज ही ये सभी फैसले हो गए..
वक़्त के मार से बदलना ही पड़ा
आज ही खत्म सब सिलसिले हो गए..
आज ही खत्म सब सिलसिले हो गए..
छोड़ने का मुझे ले लिया फैसला
बेकदर बेवफा मनचले हो गए..
बेकदर बेवफा मनचले हो गए..
आसमाँ कर रहा दर्द को बारिशें
यूँ लगे आँसु भी जलजले हो गए..
यूँ लगे आँसु भी जलजले हो गए..
जिंदगी खत्म हो अब यही बेहतर
यार अब पस्त सब हौसले हो गए....
यार अब पस्त सब हौसले हो गए....
देवेन्द्र कुमार ....
No comments:
Post a Comment