hindi

Tuesday, 6 September 2016

समय

समय आज है ,समय कल है,
समय " युग" है ,समय पल है।

समय अटल है ,समय चल है,
समय सुधा है ,समय गरल है,
समय प्रश्न है  ,समय हल है।
समय आज............

समय बीज है समय फल है,
समय  मल  है ,समय विमल है,"
समय अतल है, समय तल है।
समय आज.............

समय सघन है ,समय विरल है,
समय कठिन है, समय सरल है,
समय अटल है ,समय चल है।
समय आज ................

समय एकल है ,समय दल है,
समय ठोस है ,समय तरल है,
समय संयम है ,समय संबल है।
समय आज ..............

समय निरस है,समय सजल है,
समय ईमान है, समय छल है,
समय "धन " है ,समय "बल "है।
समय आज.................

रचना - हीरालाल गुरूजी"समय"
छुरा जिला गरियाबंद

No comments:

Post a Comment