हिंद देश महान है
जहाँ की मिट्टी सोना चांदी,हीरे मोती की खान है।
जिसने जग को शून्य दिया,यह हिंद देश महान है।

जहाँ अन्न उगाता धरापुत्र,सुरक्षा करता जवान है।
जहाँ उगते बहु साग पुष्प,भिन्न भिन्न खान पान है।
विविधताओं से भरी धरा,यह हिंद देश महान है।

जहाँ सिक्ख इसाई भाई,भाई हिन्दू- मुसलमान है।
जहाँ एक ओर गीता पाठ,दूसरी ओर अजान है।
विविधताओं से भरी धरा,यह हिंद देश महान है।
जहाँ एक ओर गीता पाठ,दूसरी ओर अजान है।
विविधताओं से भरी धरा,यह हिंद देश महान है।
भिन्न भिन्न भाषा भाषी,पहनते विविध परिधान है।
भिन्न भिन्न धर्म के फूल,बगिया में एक समान है।
विविधताओं से भरी धरा,यह हिंद देश महान है।
भिन्न भिन्न धर्म के फूल,बगिया में एक समान है।
विविधताओं से भरी धरा,यह हिंद देश महान है।
सागर उतरती पनडुब्बी,गगन लांघता विमान है।
कल कारखाने की धूंध,हरियाली चाय बागान है।
विविधताओं से भरी धरा,वह हिंद देश महान है।

रचना - हीरालाल गरूजी"समय"
छुरा जिला गरियाबंद
छुरा जिला गरियाबंद
No comments:
Post a Comment