hindi

Friday, 24 June 2016

डाक्टर भगवान

डाक्टर आज के युग में भगवान है
जो देता कई जिंदगी को वरदान है

गर्भ से माँ के साथ देखभाल करते हैं
जन्म हमारा सफल हो ख्याल रखते हैं

बच्चे का सफल प्रसव कराते हैं
तब कहीं जा चैन से सो पाते हैं

अनगिनत घरों में खुशियाँ लाते हैं
मुरझाये चमन में फूल खिलाते हैं

रोगियों की सेवा में जीवन बिताते हैं
रिस्तेदारों से आधिक रिस्ते निभाते हैं

भोर दोपहर संध्या या आधी रात है
सेवा हेतु तत्परता मामूली बात है

दर्द तकलीफ में सदा साथ रहते हैं
जग छोड़ते समय भी पास रहते हैं

कुछ नेे पेशे को अवश्य बदनाम किया है
पर बहुतों ने जिंदगी देकर नाम किया है

भगवान का बनाया अदभुत इन्सान है
आज के "समय" में डाक्टर ही  भगवान है

रचनाकार:- हीरालाल गुरूजी"समय" / छुरा         
 जिला - गरियाबंद (छ.ग.)

No comments:

Post a Comment