hindi

Saturday, 1 October 2016

भारत माँ पुकार रही है

देश के हर एक वीर को.....
त्वरित निर्णय का समय है
दबा दो अब मन के धीर को.....
सर काट लाना है दुश्मनो का
मांज लो अब अपने शमशीर को.....
भरो अपनी बन्दूको में गोलियां
दुश्मन के सीने में घुसा दो तीर को....
ये समय कतई नहीं चुप बैठने का
अपनी ताकत बना लो हर पीर को....
दहशत बाँट जो पैदा करता है आतंक
हमेशा के लिये मिटा दो उस लकीर को....
माना अभी माहौल है कुछ अलग
जंग जीत कर बदल दो हर तस्वीर को....
कुछ कर गये जो तुम देश के लिये
फिर सराहोगे खुद अपनी तकदीर को....
ये घाटियां धमाको से नरक सी हो गई
फिर से वही स्वर्ग बना दो कश्मीर को.....
                   रचना
         देवेन्द्र कुमार ध्रुव (डी आर)
              फुटहा करम बेलर
            जिला गरियाबंद (छ ग)

No comments:

Post a Comment